Advertisement

प्राईवेट अस्पताल की पार्किग में खड़ी बाइक चोरी

 

जौनपुर। जिले में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के नईगंज में हौसला बुलंद चोरों ने एक प्राईवेट अस्पताल की पार्किग में खड़ी बाइक को चोरी कर लिया है। चोरी की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

घटना सोमवार की सुबह करीब 4 बजे के आस पास की है। इसी थाना क्षेत्र के नईगंज में स्थ्ति सरस्वती हार्ट केयर सेंटर एंड ट्रामा मल्टिस्पेस्लिस्ट का कर्मचारी विजय बहादुर मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के ग्राम चकथुआं का निवासी है। विजय बहादुर ने बताया कि वह पीछले दो साल से इसी अस्पताल में काम कर रहा है। पीड़ित के अनुसार वह रोज की तरह अपनी बाइक को अस्तपाल की पार्किंग में सीसीटीवी की निगरानी में खड़ा करके अस्पताल में काम रहा था।

आरोप है कि जब पीड़ित बाहर निकला तो उसने देखा उसकी बाइक वहां मौजूद नहीं थी। सीसीटीवी खंगालने के बाद पता चला कि दो चोर अस्पताल के पार्किग में आएं जिनमें से एक बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था और दूसरा चोर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। देखते ही देखते दोनों चोर बाइक को चोरी करने के बाद वहां से फरार हो गयें। इस चोरी की घटना के मामले में पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात चोर हाफ पैंट पहनकर सिर पर गमछा बांधे हुए नजर आया है।

Amanki Shaan News