जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रामपुर खास में सोमवार के दिन दबंगों ने ग्राम विकास अधिकारी पर जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया है। घटना की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आरोप है कि दबंगों ने पहले अधिकारी पर लाठी डंडो से हमला किया और उसके बाद उनके पास मौजूद सरकारी अभिलेख और डोंगर छीनकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हमला होते ही आस पास के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर ग्राम विकास अधिकारी को इलाज के लिए अस्पता ले गयें। दबंगों के इस जानलेवा हमले में अधिकारी के सिर और पैर में गंभीर चोटे आई हैं। घटना विडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।













