जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में जौनपुर की सभी तहसीलों एवं विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हुए।
जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ वाराणसी पहुंचे। वाहनों की लंबी कतार और लोगों के उत्साह ने पूरे अभियान को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
इस आयोजन में अजीत सोनी, अमर जौहरी, संतोष सेठ, अनिल बाजार वाले, मानिक चंद सेठ, सचीन सोनी, सारिका सोनी, अनुराग सोनी, नन्नीलाल वर्मा सहित अनेक प्रमुख लोगों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में जौनपुर के विभिन्न तहसीलों और क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में भी जौनपुर की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।
इस अवसर पर विनीत सेठ ने कहा कि “‘बनारस चलो’ कार्यक्रम में जौनपुर के लोगों ने जिस उत्साह, अनुशासन और एकजुटता के साथ सहभागिता की, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। सभी तहसीलों से लोगों का बड़ी संख्या में एक साथ आना हमारे सामूहिक प्रयास और सहभागिता को दर्शाता है।”
उन्होंने अभियान में शामिल सभी लोगों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जौनपुर की जनता ने अपनी मजबूत सहभागिता से इस कार्यक्रम को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रमुख सहभागियों में अजीत सोनी, अमर जौहरी, संतोष सेठ, अनिल बाजार वाले, मानिक चंद सेठ, सचीन सोनी, सारिका सोनी, अनुराग सोनी, नन्नीलाल वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।













