Advertisement

दबंगों ने सरेआम युवक को धारदार हथियार से मारकर किया घायल

 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला तुतीपुर में बुधवार दिन के लगभग 12 बजे धारदार से चेहरे पर मारकर अंग भंग करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का पूरा विवरण कुछ इस प्रकार से है।

सईउद्दीन 28 वर्ष पुत्र शाहबुद्दीन निवासी तुतीपुर थाना कोतवाली रास्ते से जा रहा था कि पहले से ही घात लगाकर बैठे आठ से दस की संख्या में लोगों ने उसके उपर हमला कर दिया जिसे बचाने के लिए अपने अंडे की दुकान छोड़कर आए मोहम्मद आजम 26 वर्ष पुत्र सदरूद्दीन निवासी मुन्नाटोला बीच बचाव कर रहें थें कि उसी समय हमलावरों में से एक ने धारदार अस्तुरा निकाल कर वार किया जिससे आजम का चेहरा बुरी तरह से कट गया है।

इतना ही नहीं अस्तुरे में लगी ब्लेड उसके चेहरे पर चिपक गई और वह खून से लहुलूहान हो गया। मौके पर हुई लगभग आधे घंटे तक चली इस मारपीट की घटना में सड़क से गुजर रहें राहगीर भी शिकार हो गयें जो जान बचाकर चले गयें। जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय वहां दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई। दुकाने भी बंद हो गई। खून से लतपथ अवस्था में घायलों को कुछ लोग उन्हें लेकर कोतवाली गयें जहां कोतवाली पुलिस ने घायलों को चिकित्सकिय परिक्षण एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिनकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी सतोष कुमार यादव मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। कहा जाता है कि इन दिनों कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की घटनाएं तेजी से तूल पकड़ रही है।

Amanki Shaan News