Advertisement

बदमाशों के चंगुल से किशोरी टैम्पो से कूदी

 

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर गांव के पास से गुरुवार को टैम्पो सवार बदमाशों ने एक 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया। घटना स्थल से लगभग तीन किमी दूर आकर अपहृत किशोरी चलते टैम्पो से कूदकर अपहरणकर्ताओं से खुद को बचा लिया।

जलालपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी पतिराम यादव की पुत्री अंजली यादव घर से कुछ दूर उक्त गांव के पास घास काटने गयी थी।उसी समय एक बन्द बॉडी की टाटा टैम्पो आकर रुकी। उसमे से दो बदमाश निकले।उन लोगों ने अंजली को बुलाया। अंजली को लगा कि उक्त लोग रास्ता पूछना चाहते हैं। अंजली जैसे ही उनके पास पहुंची तब उन बदमाशों ने अंजली को मुंह दबाकर जबरदस्ती उक्त टैम्पो में बैठा दिया।बन्द बॉडी वाली उक्त टैम्पो का गेट बाहर से बंद कर दिया और टैम्पो लेकर बेलाव केराकत मार्ग की तरफ भागे।

रास्ते मे नेहरूनगर के पुलिया के पास चलते टैम्पो से किशोरी कूद गई।वह सड़क के किनारे बांस के कोठी में जाकर छुप गयी।किशोरी ने बताया कि जब वह कूदी तब बदमाशों ने टैम्पो रोक कर उसको ढूंढने लगे।जब वह नही मिली तब वह टैम्पो को घुमाकर वापस कबुलपुर बाजार की तरफ ही लौट गए।

उन बदमाशों के जाने के बाद वह बाहर आकर कुछ लोगों से अपने साथ हुई घटना को बताया।जिसके बाद उसके परिजन पहुंच गए।जानकारी होते ही जलालपुर थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह,जफराबाद तथा एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस से अंजली ने बताया कि उक्त टैम्पो में सात और लड़कियां थी।

उनका हाथ पैर बंधा हुआ था।चेहरे पर नकाब लगा था।वह बेहोश लग रही थी।अंजली की जानकारी देने के बाद पुलिस ने कंट्रोल रूम के जरिये उक्त टैम्पो की जानकारी पूरे जिले में करवा दिया।इसके अलावा सत्येंद्र विक्रम सिंह ने क्षेत्र के दर्जनों दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन निरीक्षण किया। थानाप्रभारी श्री सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।लेकिन घटना की हर सम्भव स्तर पर जांच पड़ताल की जा रही है।बहुत जल्दी ही मामले के तह तक पुलिस पहुंच जाएगी।

Amanki Shaan News