Advertisement

दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

 

जौनपुर। जलालपुर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 416/2026 में वांछित दो आरोपितों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर यह पुरस्कार घोषित किया गया है।

पुलिस के अनुसार मुकदमे में बीएनएस की धारा 140(3), 310(2), 308(5), 352, 127(2) व 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है। इनामी आरोपितों में दिव्य प्रकाश सिंह पुत्र स्व. कृष्ण कुमार सिंह, निवासी अकोई, थाना कोतवाली, मिर्जापुर तथा राजनरायन गिरि पुत्र बाबुलनाथ गिरि, निवासी देहुआ, थाना सुरेरी, जौनपुर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।

Amanki Shaan News