Advertisement

सी०एम० युवा विकास अभियान योजना के अंतर्गत लाभार्थी के सफलता की कहानी

 

जौनपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना युवाओं के लिए स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिल रहा है। जौनपुर के लाभार्थियों ने योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार शुरू किया और अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ा।

लाभार्थी लाभार्थी ’’गौरव कुमार यादव’’ निवासी ग्राम, जर्रो, पोस्ट, मल्हनी, जिला जौनपुर का निवासी जिन्होने बीएड, बीटीसी तक पढ़ाई की है, घर की आर्थिक स्थिती अच्छी न होने का कारण उन्होने मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान योजना के बारे में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर से सम्पर्क किया और योजना के माध्यम से रू 5 लाख की वित्तीय सहायता’’ प्राप्त कर डिजिटल लाइब्रेरी का व्यवसाय शुरू किया। उन्होंने कहा कि योजना के सहयोग से उन्हें अपनी शिक्षा का उपयोग करते हुए स्वरोजगार स्थापित करने का अवसर मिला। उन्होंने ’’प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं।’’

इसी प्रकार ’’रुबीना पुत्री सलीम शेख’’ जौनपुर ने बताया कि रोजगार की तलाश के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के बाद जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर के सहयोग से उन्हें रूपये 5 लाख का ऋण’’ प्राप्त हुआ। इससे उन्होंने अपना स्वरोजगार शुरू किया और वर्तमान में पांच अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। इसके लिए उन्होंने ’’उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।’’

लाभार्थी ’’आदित्य अग्रहरी’’ निवासी उमरपुर रुहट्टा जौनपुर जिन्होंने स्नातक बीकम की पढ़ाई की है और रोजगार के लिए प्रयासरत थे परन्तु सफलता नही मिल पा रही थी तब मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत रू 5 लाख का ऋण’’ प्राप्त कर अपना स्वरोजगार शुरू किया। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ मिलने से रोजगार की तलाश कर रहे युवा को अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला। उन्होंने ’’उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर का आभार व्यक्त किया।’’

लाभार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के माध्यम से उन्हें ’’रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर’’ मिला है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के हित में संचालित इस योजना के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया और जनपद के अन्य लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़ाने हेतु प्रेरित किया।

Amanki Shaan News