Advertisement

तलाब में मिली नवजात की लाश

 

जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के अयार गांव में स्थ्ति एक तलाब में नवजात बालिका की लाश मिलने से क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है। बुधवार की शाम लगभग 7 बजे स्थानीय ग्रामिणों ने दो दिन की नवजात बालिका की लाश पानी पर तैरते हुए देखा।

कुछ ही देर में ग्रामिणों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। उक्त लाश की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पानी पर तैरती लाश को बाहर निकलवा कर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। अनुमान लगाया जाता दो दिन पूर्व यह बच्ची की कलमुही मां ने इसे मारकर तलाब में फेंक दिया है। फिल्हाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।

Amanki Shaan News