जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर स्थित सिंह कोल्ड स्टोर के पास के दिन टीन शेड लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गयें हैं। घायलों की पहचान ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रांजल सिंह और महेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
ज्ञात हो कि ज्ञान प्रकाश सिंह अपने घर के सामने टीन शेड लगवा रहे थें। उनके बेटे प्रांजल और मिस्त्री महेंद्र भी काम कर रहें थें। काम करने के दौरान टीन शेड ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गयें। शोरगुल सुनकर पहुंचें आसपास के लोगों ने बांस और डंडे से तीनों का बचाव किया।
गंभीर रूप से झुलसे ज्ञान प्रकाश सिंह के हाथ-पैरों में गहरी चोटें आई हैं। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रांजल सिंह और महेंद्र कुमार का जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।













