जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिपाही केरा निवासी महिला ने दबंगों पर घर में घुसकर निर्वस्त्र कर परिवार के पांच सदस्यों को मारने पीटने का आरोप लगाया है। लाठी रॉड और धारदार हथियारों के हमले से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गयें हैं।
इसी मोहल्ला निवासी किरन निषाद ने दबंगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि गुरूवार की शाम करीब 5 बजे दीवार तोड़ने का विरोध करने पर आरोपी आलोक, अधनी, छोटे, महेश और मनोरमा लाठी, बैट, रॉड और धारदार हथियार लेकर उनके घर में और उनके पति अनिल, सास कुंतावती और जेठ सुनील निषाद पर हमला कर दिया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आलोक उन्हें घर से खींचकर बाहर ले आया और निर्वस्त्र कर मारने लगा। इस हमले में परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद किरन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।













