Advertisement

जहरीले सांप के डंसने से वृद्ध महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर। जहरीले सांप के काटने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र स्थित बाबरिया गांव निवासी कल्पा देवी (60) पत्नी अच्छे लाल शनिवार सुबह अपने घर में बैठी थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।

परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए विभिन्न स्थानों पर ले गए, बाद में जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Amanki Shaan News