Advertisement

फंदे पर लटकता मिला नाबालिक किशोरी का शव लड़की पक्ष ने युवक के मङहे को फूंक कर हुआ फरार

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के घनघनवा गांव में रविवार रात करीब 8 बजे एक किशोरी का फंदे पर लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया आक्रोशित परिजनों ने बगल के एक युवक के मड़हे में आग लगा दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। दोनों पक्षो में तनाव बन गया मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई।

स्थानीय थाना क्षेत्र के घनघनवा गांव में रविवार शाम करीब 17 वर्षीय किशोरी काजल विन्द अचानक घर से गायब हो गई ।

काफी समय बीत जाने के बाद करीब रात 8 बजे परिजनों ने देखा कि घर के समीप एक पशु शाला में फंदे पर लटकता हुआ काजल विन्द का शव दिखाई दिया ,शव को देखते ही परिजनों में हङकम्प मच गया। उधर आक्रोशित परिजन घर के बगल में स्थित एक युवक पर साजिश कर हत्या की आशंका जताते हुए मडहे को आग लगा दिया।

और आग लगाने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए, इसके बाद पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया।उधर आरोपियों की तलाश जुट गई। गांव में तनाव का माहौल है मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई।

थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Amanki Shaan News