रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सेवई नाला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई है। घटना मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे की है। उक्त नाले के पास सड़क पार करते समय दुर्घटना में घायल हो कर सड़क के किनारे काफी देर तक पड़ा हुआ था।
आते जाते हुए लोग सीधे चले जा रहे थे उसी में से एक नेए एक सौ आठ पर सूचना देकर बुलाया और उसे सदर अस्पताल ले गए।सदर अस्पताल में उपचार के दौरान एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई।लाश रजिस्टर में इसका नाम मोती उम्र लगभग 55 वर्ष ग्राम धनशाली थाना गौराबादशाहपुर अंकित किया गया है। समाचार लिखे जाने तक परिवार का कोई भी व्यक्ति अस्पताल नहीं पहुंचा है। जिला अस्पताल कैलाश घर में इसकी लाश रखी गई है। कुछ लोग पहचान करने पहुंचे लेकिन पहचान नहीं हो सकी।













