Advertisement

कोतवाली पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 128/2026, धारा 192(2), 109(1), 115(2) एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील सिंह पुत्र यशवंत सिंह निवासी खामपुर थाना तेजीबाजार तथा अवनीश कुमार राय पुत्र शिव आधार राय निवासी पेसारा थाना केराकत शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, उपनिरीक्षक जयदीप कोल (चौकी प्रभारी भंडारी), हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश तथा कांस्टेबल अरुण कुमार यादव शामिल रहे।

Amanki Shaan News