Advertisement

तेज़ आधी के कारण दीवार गिरने से किशोर की मौत

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में बीती मंगलवार की रात तेज आंधी के कारण दीवार गिरने से एक 17 वर्षीय किशोर की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई है। युवक अपने घर इकलौता बताया जा रहा है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

इसी गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर किशन पुत्र कमलेश बीते मंगलवार की रात बकरियों को पशुबाड़े की ओर ले जा रहा था कि उसी दौरान तेज हवा के बीच पशुबाड़े के समीप स्थित करीब 12 फुट ऊंची दीवार अचानक गिर पड़ी। दीवार के नीचे दबकर किशन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन उसे आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गएं, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को बेलावां घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जाता है कि किशन ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Amanki Shaan News