Advertisement

भैंस बांधने को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत

 

जौनपुर। थाना बक्सा क्षेत्र के कौली गांव दो पड़ोसियों के बीच भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष के घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल बताए जा रहें हैं।

ये मामला कौली गांव का बताया गया है। दो प​ड़ोसियों के बीच भैंस बांधने को लेकर बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढी कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से एक पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के व्यक्ति की गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। बाकि चार अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गएं। व्यक्ति की मौत की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने आरोपियों की झोपड़ी जला दी।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

“दानिश हसन”

Amanki Shaan News