Advertisement

चलती ट्रेन से गिरने पर युवक गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। सिंगरामउ के हरपालगंज रेलवे पर शनिवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल युवक को बदलापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर ट्रेन अधिक्षक ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 7 बजे यात्रियों ने चलती हुई ट्रेन से गिरकर युवक के घायल होने की जानकारी दी। हालांकि अभी तक घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News