Advertisement

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर मुतवल्लियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम को लेकर तैयारियां तेज, इमामबाड़ा परिसर की सफाई और पानी की व्यवस्था की मांग

 

जौनपुर। आगामी 17 जून से शुरू होने वाले मोहर्रम माह को लेकर नगर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र स्थित अटाला मस्जिद के सामने मोहल्ला राजा बाजार ढालगर टोला में स्थित शेख इलतेफात हुसैन इमामबाड़ा के मैदान की साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए मुतवल्लियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि मोहर्रम के दौरान लगातार 10 दिनों तक मजलिसों, धार्मिक कार्यक्रमों एवं जुलूसों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। विशेष रूप से 8वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस सैकड़ों वर्षों से परंपरागत रूप से निकाला जाता रहा है।

ऐसे में इमामबाड़ा परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई, जलनिकासी और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई।
इसके अलावा ज्ञापन में इमामबाड़ा के नाम पर होने वाली कथित अवैध धन उगाही पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुतवल्ली सैय्यद अफरोज मेहंदी, हैदर मेहंदी और फिरदौस मेहंदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Amanki Shaan News