Advertisement

जौनपुर के इमरती, एटम बम और मूली को मिलेगा नया बाजार, सरकार देगी आर्थिक सहायता

 

जौनपुर। प्रदेश सरकार की ‘एक जनपद एक व्यंजन’ (ODOP Dish) योजना के तहत जौनपुर के प्रसिद्ध व्यंजन इमरती, एटम बम और जौनपुर मूली को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज ने दी।

उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य स्थानीय व्यंजनों को प्रतिस्पर्धी बनाना, उनकी मार्केटिंग को बढ़ावा देना तथा कारीगरों और उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। योजना के अंतर्गत उत्पादकता बढ़ाने, आधुनिक पैकेजिंग, फूड टेस्टिंग, शेल्फ लाइफ बढ़ाने, डीप फ्रीजर, कोल्ड स्टोरेज, क्लाउड किचन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थापना के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना के तहत परियोजना लागत के अनुसार 25 प्रतिशत तक अथवा अधिकतम 50 लाख रुपये तक मार्जिन मनी सहायता प्रदान की जाएगी। सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला एवं दिव्यांग श्रेणी के लाभार्थियों को 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान देना होगा।

18 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक व्यक्ति msme.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Amanki Shaan News