Advertisement

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, तीन घायल

 

जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सीर गांव में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई रिक्शा पलटने से तीन यात्री घायल हो गयें हैं। घायलों को इलाज के लिए नीजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

इसी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव निवासी ई रिक्शा चालक अपने परिवार के सदस्यों का इलाज कराने के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहा था। जब वह सीर गांव के पास पहुंचा तो पीछे आ रही एक तेज रफ्तार बाइक उसके ई रिक्शा से जोरदार टकरा गई। बाइक की इस टक्कर से ई रिक्शा पलटने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गयें। घटना के बाद जुटे ग्रामिणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए क्षेत्र के ही नीजी अस्पताल में भर्ती करवा​ दिया है। इस हादसे में बाइक सवार को भी चोटे आई हैं।

Amanki Shaan News