जौनपुर। जिले के जलालपुर क्षेत्र के ग्राम नहोरा में शुक्रवार के दिन सई नदी में नहाने गई दो नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत हो गई है। वहीं तीसरी युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम नहोरा में शुक्रवार की सुबह 11 बजे 6 लड़कियां सई नदी के घाट पर नहाने गई थीं। उसी दौरान 17 वर्षीय पिंकी उर्फ गुड़िया और 17 वर्षीय शिवांगी दोनों नदी के गहरे पानी में डूब गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गईं। वहीं 18 वर्षीय गुंजा गंभीर रूप से अचेत अवस्था में घाट के पास पाई गईं। अचेत अवस्था में पाई गई युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।













