जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव निवासी एक व्यक्ति को आधा दर्जन बदमाशों ने बेरहमी से पीट दिया है। हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसी थाना क्षेत्र के बराई गांव निवासी गोविंद पटेल ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुरेव गांव के पास अज्ञात बदमाश वहां आएं और उन्होंने उन पर हमला कर मारना पीटना शुरू कर दिया। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।












