जौनपुर। थाना शाहगंज के सुरिस गांव के पास रविवार के दिन तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
क्षेत्र के छिड़वां भादी गांव निवासी 50 वर्षीय सुशीला राजभर रविवार के दिन अपने 26 वर्षीय पुत्र जोगिंदर राजभर के साथ बाइक पर बैठ कर अपनी बेटी के यहां किसी कार्यक्रम में जा रहीं थीं। कुछ देर बाद जैसे ही वह दोनों लोग सुरिस गांव के पास मौजूद धर्मकांटा के पास पहुंचें वैसे ही किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से दोनों मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गएं।
घटना के बाद वहां पहुंचे लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सुशीला राजभर की मौत हो गई।
हादसे में घायल जोगिंदर की अब भी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया है। फिल्हाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












