Advertisement

गड्ढे में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

 

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज में सोमवार की रात मंदिर के पास गड्ढे में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। सोमवार की रात करीब 9 बजे से लोगों ने राधा कृष्ण मंदिर के पास सड़क के किनारे गड्ढे में करीब 45 वर्षीय अज्ञात की लाश देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस अज्ञात की पहचान कराने के प्रयास में भी जुट गई है।

Amanki Shaan News