अमन की शान हिंदी दैनिक
“दानिश हसन”
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज मार्केट में सोमवार की शाम एक सोने की दुकान में घुसकर दबंगो ने दूकानदार पर आचानक हमला कर उसे बुरी तरह पीट दिया है। इस हमले का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियों के अनुसार ज्वेलरी दुकान के मालिक रोज की तरह अपनी दुकान में ग्राहकों को गहने दिखा रहें थें।
सोमवार की शाम करीब 5:30 के बीच कुछ दबंगों ने ज्वेलरी की दुकान में घुसते ही वहां बैठे दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि मारपीट का सही कारण पता नहीं चल सका है। दबंगों के आचानक दुकान में घुसकर मारपीट करने पर वहां बैठी गहने देख रही दो महिलाएं डरकर किनारे खड़ी हो गईं।
कुछ ही देर बाद शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गएं और उन्होंने दुकानदार का बचाव किया। फिल्हाल दुकानदार से मारपीट की विडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।












