Advertisement

परिवारिक कलाह से क्षुब्ध होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमउ गांव में सोमवार की बीती रात व्यक्ति ने परिवारिक कलाह से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली है। अधेड़ व्यक्ति की लाश मंगलवारक की सुबह अपने कमरे के अंदर फंदे से लटकती हुई पाई गई है।

मालूम हो कि क्षेत्र के बीबनमउ निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति संतोष गुप्ता बीती सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। मंगलवार की सुुबह जब देर तक उसका दवाजा नहीं खुला तो परिजन उसे उठाने के लिए उसके कमरे के पास गयें। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब व्यक्ति अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो व्यक्ति की मां ने शटर के रास्ते कमरे की तरफ देखा तो उसकी लाश फंदे से लटकती हुई मिली।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने अधेड़ की लाश को नीचे उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के​ लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक संतोष अपने मां बाप की इकलौती औलाद बताया गया है।

बीते कुछ दिनों पहले वह जेल से छुटकर आया हुआ था। मृतक संतोष का उसकी बीवी के साथ मुकदमा चल रहा था। उसकी पत्नी विवाद के चलते एक बेटे और बेटी के साथ अपने मायके में रहती है। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद से गांव में इस आत्महत्या को लेकर अलग अलग की तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।

Amanki Shaan News