जौनपुर। थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के ग्राम जमीन पकड़ी का निवासी एक युवक की अवैध पिस्टल से खुलेआम हवाई फायरिंग करने की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल विडियो के अनुसार खुलेआम युवक गांव में पिस्टल से फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। इस वायरल विडियो में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान जितेंद्र यादव उर्फ नागे पुत्र विपत यादव के रूप में हुई है। विडियों के वायरल होते ही पुलिस जांच में जुट गई है।













