जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में बुधवार की रात 6 माह की गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत होने से हड़कंप मच गया है। मौत के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
इस मामले को लेकर अस्पताल संचालक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की मौत के बाद अस्पताल संचालक फरार बताया जा रहा है। पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। थाना सिकरारा क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी रिंकू माली की पत्नी लक्ष्मी 6 माह की गर्भवती थी।
परिजनों का आरोप है कि बुधवार को आचानक पेट में दर्द होने के कारण उसे क्षेत्र के किरण हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। परिजनों का यह भी आरोप है कि तबियत में सुधार होने के बजाय हालत और बिगड़ गई। चिकित्सक महिला को नीजी अस्पताल ले गयें और आधी रात में आॅपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने न तो नवजात की लाश दिखाई और न ही दिया गया। महिला की मौत के बाद उसके पति की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।










