Advertisement

टायर फटने से आम लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी

 

जौनपुर। पवारा के उचौरा बाजार में सोमवार की सुबह आम लदी पिकअप वाहन का टायर फटने से वह अनियत्रित होकर सड़क पर पलट गई। आम से लदे पिकअप के सड़क पर पलटने से उसमें रखा करीब 25 क्विंटल आम सड़क पर बिखर कर बर्बाद हो गया है।

पिकअप के चालक शिव प्रकाश के अनुसार वह अपनी पिकअप में आमों से भरे कैरेट को रविवार की रात करीब 10 बजे लखनऊ से लादकर जनपद जौनपुर के रामपुर बाजार के लिए निकलें हुए थें। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे जब पिकअप उचौरा बाजार में पहुंची तो आचानक उसका टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना के बाद जुटे आसपास के लोग वहां पहुंचे और फंसे चालक को बाहर निकाला। हालांकि इस घटना में वाहन चालक की जान बाल बाल बच गई है। बताया गया है कि तेज रफ्तार होने से टायर फटने के बाद आम से लदी पिकअप घसीटती हुई 300 मीटर दूर जाकर पलटी थी।

Amanki Shaan News