जौनपुर। बरसठी क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में बीते मंगलवार की दोपहर समोसा उधार न देने पर एक युवक ने महिला दुकानदार पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया।
इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मालूम हो कि सुखलालगंज में महिला पूनम की एक समोसे की दुकान है। मंलगवार की दोपहर करीब 2 बजे दुकान पर समोसा लेने के लिए एक युवक वहां आया और वह महिला दुकानदार से उधारी के समोसे मांगने लगा। जब महिला दुकानदार ने समोसा देने से मना किया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
बहस के दौरान गुस्से में आकर युवक ने महिला पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। घटना के बाद घायल महिला दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।












