जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के प्रेमराजपुर गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना सांधा है। ओपी राजभर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस जन्म में अखिलेश यादव सत्ता में नहीं आएंगे। अखिलेश यादव अगले जन्म की तैयारी करें। तेरहवीं के कार्यक्रम में ओपी राजभर की राजनीती करना चर्चा का विषय बना हुआ है। ओपी राजभर ने पंचायत चुनाव समय पर न होने का ठीकरा भी अखिलेश यादव के सिर पर फोड़ दिया।












