जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां गांव में खेत की सुरक्षा में लगे मशीन के करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि उक्त गांव निवासी 40 वर्षीय किसान साहब लाल गौतम गुरूवार की सुबह पोखरे के पास शौच के लिए गयें हुए थें।
वहीं खेत के मालिक जितेंद्र यादव ने अपने खेत मे जानवरों से बचाव के लिए खेत के चारो तरफ लोहे के तार में को लगाया हुए था जो टूट कर खेत के बगल में स्थित बगीचे में गिर गया था। साहबलाल उसी करंट प्रवाहित तार के चपेट में आ गयें। करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने अधेड़ किसान की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन वहां मौजूद ग्रामिणों ने खेत के मालिक को बिना गिरफ्तार किए लाश ले जाने से मना कर दिया। किसी तरह पुलिस ने उन्हें समझाते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिल्हाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।













