जौनपुर। जिले में टीईटी की परीक्षा गुरुवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की पहली पाली में 10,461 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। बता दें कि 2 जुलाई से 4 जुलाई तक तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 56,882 अभ्यर्थी शामिल होेंगे।
परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए पुलिस द्वारा जूते-मोजे उतरवाकर और पानी की बोतल के रैपर हटवाकर चेकिंग भी की गई है। डीएम के निर्देश पर सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत बड़ी संख्या में अधिकारी तैनात रहें हैं। अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश भी दिया है।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि दो से चार जुलाई तक चलने वाली इस तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 56,882 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई, जिसमें जूते-मोजे उतरवाकर तलाशी लेने और पानी की बोतलों के रैपर हटाने जैसी सख्त व्यवस्थाएं शामिल रहीं। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है।













