Advertisement

पशु पालक पर पत्थर से हमला कर भैंस उठा ले गयें चोर

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरा डिहवा गांव में गुरुवार की रात भैंस चोरी का विरोध करने पर चोरों ने पशुपालक पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

उक्त गांव निवासी फिरतु राजभर के अनुसार उनकी भैंस रोज की तरह घर के बाहर बंधी हुई थी। गुरूवार की देर रात अज्ञात चोर पिकअप वाहन लेकर पहुंचे और भैंस को अपनी पिकअप पर लादने लगें। घर के बाहर कुत्ते के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर फिरतु राजभर की नींद खुल और वह बाहर निकले तो देखा कि चोर उनकी भैंस ले जाने का प्रयास कर रहें हैं। उन्होंने शोर मचाते हुए चोरों को रोकने का प्रयास किया। इस पर पिकअप सवार बदमाशों ने उन पर पत्थर फेंक दिया। हमले में फिरतु घायल हो गयें।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। चोरी हुई भैंस की कीमत 80 हजार रूपये बताई गई है।

Amanki Shaan News