जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह घास कांटने गई महिला की सांप के कांटने से मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। कम्मरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला सुदामा शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से कुछ दूर पर घास कांटने गई हुई थी। घास कांटते समय कहीं से वहां सांप आ गया और उसने वृद्ध महिला की उंगली में कांट लिया। सांप कांटते ही महिला अचेत होकर गिर पड़ी। वहां पहुंचे लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।












