Advertisement

दो अलग अलग थाना क्षेत्र में किशोरी समेत विवाहिता की फांसी पर लटकती मिली लाश

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्र में किशोरी समेत फांसी पर लटती विवाहिता की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पहली घटना बदलापुर थाना क्षेत्र के बबुरा गांव की है। गुरूवार शाम लगभग 6 बजे उक्त गांव निवासी अनुज कुमार निषाद की 15 वर्षीय पुत्री काजल निषाद घर के अंदर लगे पंखे की कुंडी में दुप्ट्टा बांधकर फांसी लगा लिया। कुछ देर बाद जब ​परिवार वालों की नजर पड़ी तो चीख पुकार मचाने लगें। जिससे ग्रामिणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

दूसरी घटना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के करौरा गांव निवासी संदीप कुमार यादव की 30 वर्षीय पत्नी अंजू यादव ने भी घर में लगे एक खूटी में रस्सी और गमछा बांधकर फांसी लगा लिया। इस घटना को मायके पक्ष के लोग संदिग्ध मान रहें हैं। मृतका का मायका गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गरजना गांव में बताया गया है। मृतका की शादी वर्ष 2010 में हुई थी और वह दो बच्चों की मां थी। बड़ा पुत्र 15 वर्ष और दूसरी पुत्री 13 वर्ष की बताई गई है। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News