Advertisement

ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौत

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली के समीप ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की किसान की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह लगभग 8 बजे की है। इसी कोतवाली क्षेत्र के कोठारी गांव निवासी सत्य नारायण यादव उम्र लगभग 60 वर्ष कोतवाली मछलीशहर के बगल में अपनी बाइक खड़ी कर उसके पास खड़े थें। उसी समय जौनपुर की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रही ट्रक की चपेट में आ गयें जिससे उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गयें। घायल को मछलीशहर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News