पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कई थानाध्यक्षों के कार्य में फेर बदल किया है। थानाध्यक्ष बक्सा लक्ष्मण विक्रम सिंह को थानाध्यक्ष खुटहन बनाया गया है। उनके स्थान पर जलालपुर थाने के प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बक्सा बनाया गया है।
यजुवेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष सरपतहां से एसओजी और इसी क्रम में राम आसरे को एसओजी से थानाध्यक्ष सरपतहां बनाया गया है। सतेंद्र विक्रम सिंह को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष जलालपुर और रमेश कुमार को एसओजी से थानाध्यक्ष रामपुर बनाया गया है।
इस संबंध में पीआरओ सेल व पुलिस अधीक्षक के पीआरओ से स्थानांत्रण की विस्तृत जानकारी के लिए फोन से संपर्क किया गया, जो पूरा विवरण नहीं दे सकें हैं। जिसके कारण अन्य थानाध्यक्षों का तथा हटाए गए थानाध्यक्षों का विवरण नहीं मिल सका है। इस तबादले में चर्चा एक बात की और है कि चौकी प्रभारी शकरमंडी कंचन पांडेय जो लगभग चार वर्षो से इसी चौकी पर अंगद की तरह पाव जमाए हुए हैं।
इन्होंने सिपाहियों की भी पोस्टिंग को भी मात दे दिया है, जबकि एक सिपाही किसी भी थाने पर तीन वर्ष से अधिक नहीं रह सकता है। अब प्रश्न इस बात का उठता है कि पुलिस विभाग में सिपाही और थानेदार की नियुक्ती में क्या अलग अलग कानून है यह चर्चा का विषय बना हुआ है।











