Advertisement

कार की चपेट में आने से नील गाय की मौत

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के पास जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार के दिन कार की चपेट में आने से बीच सड़क पर आई नील गाय की दर्दनाक मौत हो गई। गाय से टकराने के बाद कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहें हैं।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। जफराबाद थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी नवलधारी सिंह अपने परिवार के साथ गुजरात जा रहे थे। कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थें। कार जब जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची तो बीच में आचानक नील गाय आई, जिससे तेज रफ्तार कार जाकर टकरा गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृत नीलगाय को गड्ढे में दफन करवा दिया।

Amanki Shaan News