जौनपुर। डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) की ओर से डॉ. शमीम के आवास पर आयोजित बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति (निर्विरोध) से एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
निर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ. अंज़र (स्टार हॉस्पिटल, सिपाह) को अध्यक्ष, डॉ. फैसल नसीम को महासचिव, डॉ. अबू ओसामा को उपाध्यक्ष तथा डॉ. दानिश (मुल्लाटोला) को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में डॉ. शमीम, डॉ. दानिश खान, डॉ. मोहम्मद राशिद, डॉ. आज़मुद्दीन, डॉ. अंज़र, डॉ. तबरेज़, डॉ. अबू ओसामा, डॉ. दानिश (मुल्लाटोला), डॉ. आमिर, डॉ. शोएब, डॉ. मिसक़ात खालिद, डॉ. फैसल नसीम, डॉ. इरफ़ान सहित अनेक सम्मानित चिकित्सक उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। अंत में सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनकी सफलता और एसोसिएशन की निरंतर प्रगति के लिए दुआ की गई।












