जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के अहिराली गांव में बीते रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में तीन नाबालिग किशोर लापता हो गयें है। तीनों के लापता होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। लापता हुए तीनों किशोरी की पहचान गौरव तिवारी उम्र 15 वर्ष, वैभव तिवारी उम्र 13 वर्ष व अर्पित कुमार उम्र 15 वर्ष के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार तीनों युवक रविवार की शाम करीब छह बजे घर से निकले थें। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उन्हें रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजना शुरू कर दिया लेकिन तीनों का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों का यह भी कहना है कि बच्चों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। इस मामले को लेकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका भी जताई है। पीड़ित परिवार ने बदलापुर थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करने और बच्चों की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की है। फिल्हाल पुलिस तीनों लापता नाबालिग किशोरों की तलाश में जुट गई है।












