Advertisement

अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर छापेमारी

 

जौनपुर। जिले के बदलापुर कस्बे में कई निजी अस्पतालों पर डिप्टी सीएमओ और सीएचसी अधीक्षक की छापेमारी से हड़कंप मच गया। टीम ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की जानकारी मिलने के बाद कई अस्पतालों में छापा मारा है। टीम के द्वारा जांच करने पर कस्बे में हड़कंप मच गया है। जैसे ही छापेमारी की जानकारी दूसरे अवैध रूप से अपना अस्पताल चलाने वालों को लगी वह अस्पताल को बंद करके फरार हो गयें। स्वास्थय विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान अस्पतालों के दस्तावेज और मानकों की भी जांच की है।

Amanki Shaan News