जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में गुरूवार की सुबह अपने ननिहाल में रहने वाले एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थ्तियों में फंदे से लटकती हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।
मालूम हो कि वाराणसी जिले के थाना सिधौरा के करेमुआं गांव निवासी 55 वर्षीय राय साहब चौहान जनपद जौनपुर के बरसठी क्षेत्र के गनेशपुर गांव अपने ननिहाल में रहता था। मृतक ने दो शादियां कर रखी थी। एक बीवी अपने मायके तो दूसरी उसके साथ रहती थी।
गुरूवार की सुबह घर से कुछ दूर पर स्थ्ति एक पेड़ पर फंदे के सहारे लटकी हुई उसकी लाश मिलने के बाद जुटे ग्रामिणों और परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिल्हाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।











