जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के मुसईपुर गांव में बीते शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे एक खड़े डीसीएस से भिड़ने के बाद तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुस गया। इस हादसे में नाबालिग किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी तरफ एक किशोर और महिला घायल हो गयें हैं।
मालूम हो कि शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में घुस गई। हादसे में मकान के बाहर सो रहे 17 वर्षीय किशोर सूरज गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई 15 वर्षीय भाई राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर चारपाई पर सो रही मंजू देवी, पत्नी रामजियावन गुप्ता भी घायल हो गईं। और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। फिल्हाल सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












