जौनपुर। जफराबाद थाना के नेवादा गांव में शुक्रवार की रात पत्नी की विदाई न होने से नाराज ससुराल आया युवक आचानक मोबाइल टावर पर पढ गया। टावर पर चढने के बाद युवक का करीब तीन घंटो तक हाईवोल्टेज ड्रामा जारी रहा। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस के आश्वासन देने पर युवक नीचे उतर आया।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चाचकपुर फुलमंडी मोहल्ला निवासी गुलशन मौर्य का बीते कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी साधना मौर्या से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद युवक की पत्नी साधना मौर्या अपने पति से नाराज होकर अपने मायके सैदनपुर चली गई थी।
शुक्रवार की रात गुलशन मौर्या अपनी पत्नी को विदाई करवाने के लिए अपने ससुराल पहुंच गया, लेकिन साधना के परिजनों के विदाई से मना करने पर युवक नाराज होकर एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर के पर चढने की जानकारी जब थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी को मिली तो वह अपने सहयोगी जवानों के साथ वहां पहुंच गयें और युवक की पत्नी के परिजनों को बुलाकर समझाया। हालांकि पुलिस के बहुत समझाने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा था। आखिंर में जब पुलिस ने युवक को आश्वासन दिया तो युवक टावर के नीचे उतर आया।












