जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में पीएम मोदी व सीएम योगी पर अभद्रता करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की सोशल मीडिया पर सीएम योगी और पीएम मोदी के खिलाफ अभद्रता की विडियों वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की है।
वायरल वीडियो में फुकरे आलम नामक युवक द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप है।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और मुंगरा बादशाहपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लगभग 30 मिनट के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












