जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बाजार में विवाहिता ने ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। ससुराल से निकाले जाने के बाद महिला वहीं ससुराल के बाहर चौखट पर तीन दिन से धरने पर बैठी हुई। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया है। विवाहिता महिला ने साथ ही ससुराल वालों के द्वारा हत्या की भी आशंका जताई है। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।











