जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव बाजार में रविवार की सुबह गलियारे को लेकर हुए विवाद के बीच सगे चाचा ने ही अपने दो भतीजों पर धारदार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
मामला कुछ इस प्रकार है। रविवार की सुबह करीब चार बजे तीन फीट चौड़े गलियारे को लेकर 25 वर्षीय राज सिंह और 22 वर्षीय उदय सिंह का उनके चाचा के साथ गलियारे की बात को लेकर बहस हो गई। बात अधिक बढने पर दोनों युवकों के चाचा ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हथियार के हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।











