जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उटरूकला गांव में जहर खाकर एक व्यक्ति के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि समरनाथ सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्व त्रिभूवन सिंह ने मंगलवार सुबह परिवारिक कला से उबकर किटनाशक का सेवन कर लिया।
किटनाशक का सेवन करने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर इनके पैतृक निवास स्थान पर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।









