Advertisement

दबंगों ने घर में घुसकर महिला व ​परिवार के अन्य सदस्यों को पीटा

 

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के बम्बावन गांव निवासी महिला ने कुछ दबंगों पर घर में घुसकर लाठी व डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि दबंगों ने उस पर व परिवार के सदस्यों पर ईट से भी हमला किया है। यह मामला बीते मंगलवार की शाम करीब 4 बजे का है। बम्बावन गांव निवासी महिला रीतू चौहान पत्नी दीपक चौ​हान ने गांव के दबंग सिकंदर चौहान, दुर्गावती, अनिल, बबलू पर आरोप लगाते हुए बताया कि दबंग घर में घुसें और मेरा बाल पकड़ कर बेरहमी से पीटने लगें। आरोप है कि दबंगों ने घर में मौजूद शिल्पा व सूर्या को भी डंडे पीट दिया। दबंगों की पिटाई से महिला समेत ​परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गयें हैं। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News